फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर का खौफ: बाजारों में गूंजी व्यापारियों की आवाज, दुकानों पर तीन दिन में लगा चुके 17 हजार काले झंडे

Sat, 03 Oct 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों ने करीब 17 हजार काले झंडे लगाकर विरोध जताया। संयुक्त व्यापार संघ ने केंद्र सरकार से प्रभावित व्यापारियों से संवाद और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और कारोबार के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को शहर के प्रमुख बाजारों में काले झंडे लगाए गए। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, कंकरखेड़ा और गढ़ रोड समेत कई बाजारों में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए गए। संगठन के अनुसार तीन दिनों में करीब 17 हजार काले झंडे लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रमुख बाजारों में दुकानों पर लगाए काले झंडे
शुक्रवार को शहर के कई प्रमुख बाजारों में व्यापारियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। संयुक्त व्यापार संघ के अनुसार केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा, ट्रांसपोर्ट नगर, कंकरखेड़ा और गढ़ रोड समेत कई इलाकों में व्यापारी अभियान में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर का खुलासा: बिमला देवी और हिस्ट्रीशीटर का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली 

विज्ञापन

केंद्र सरकार से संवाद की मांग
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का विरोध किसी व्यक्ति, सरकार या न्यायालय के खिलाफ नहीं है। व्यापारी न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए अपनी समस्याओं और आजीविका से जुड़ी चिंताओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समाधान निकालने की मांग की।

प्रभावित व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
महामंत्री संजय जैन ने कहा कि व्यापारियों में कारोबार और भविष्य को लेकर चिंता है। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यापारिक व्यवस्था, आजीविका की सुरक्षा और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर ठोस पहल की मांग की।
विज्ञापन

कहा- टकराव नहीं, समाधान चाहते हैं व्यापारी
संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री संजीव जिंदल, विकास गिरधर और अमित बंसल ने कहा कि यह किसी के खिलाफ संघर्ष नहीं है। उनका कहना है कि व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता का अवसर देने की मांग की।

कारोबार पूरे परिवार की आजीविका का आधार
केसरगंज व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्षों की मेहनत से कारोबार खड़ा करते हैं और यही पूरे परिवार की आजीविका का आधार होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी टकराव नहीं चाहते, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी भी नहीं होनी चाहिए।

संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि काले झंडों के जरिए व्यापारियों ने अपनी सामूहिक चिंता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखी है। संगठन चाहता है कि समस्याएं केंद्र सरकार के संज्ञान में आएं और इस विषय पर उच्चस्तरीय संवाद शुरू हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें