फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोहटा रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गिरा तो दोनों पैरों को कुचला, मौके पर मौत

Tue, 08 Oct 2024 04:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लखवाया गांव के सामने ईटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर का पिछला पहिया आलम के ऊपर से उतर गया।
विज्ञापन
आलम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा रोड पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। पूठखास निवासी 22 वर्षीय आलम पुत्र अकरम उर्फ नफीस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका साथी मासूम चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 

ट्रैक्टर ट्रॉली, जिससे बाइक सवार को लगी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास निवासी जावेद ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका मौसेरा भाई 22 वर्षीय आलम पत्थर की ठेकेदारी का काम करता था। मंगलवार सुबह आलम अपने साथी 20 वर्षीय मासूम के साथ सीडी डीलक्स बाइक से मेरठ काम पर जा रहा था। 

जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस और विधायक गुलाम मोहम्मद। - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच लखवाया गांव के सामने पीछे से आ रहे ईटों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर का पिछला पहिया आलम के ऊपर से उतर गया। युवक के दोनों पर कुचल गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें