फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका, बिलख रहा था तीन साल का बेटा और चार माह की गर्भवती पत्नी

Tue, 08 Oct 2024 02:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

चार दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विलाप करते पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक की सड़ी हुई लाश मिली है। आशंका है कि युवक की हत्या कर किसी ने यहां फेंक दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। 
विज्ञापन

 

विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान लिसाड़ीगेट शौकीन गार्डन निवासी खालिद (22) पुत्र इंसाद के रूप में हुई है। लाश के पास उसकी चप्पलें अलग मिली हैं। मृतक के घरवालों का कहना है कि खालिद पिछले 4 दिनों से लापता था। उसे तलाश रहे थे।
विज्ञापन

खालिद की लगभग चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी मुस्कान चार महीने की गर्भवती है। तीन साल का बेटा है। परिजनों ने बताया कि खालिद चार दिन पहले काम पर गया था। घरवालों ने लिसाड़ी गेट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घरवालों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें