फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पीएसी के प्रधान लिपिक, सिपाही समेत तीन को भेजा जेल, पुलिस भर्ती के मेडिकल परीक्षण में वसूली का मामला

Fri, 20 Nov 2026 09:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गाजियाबाद में चल रही पुलिस भर्ती की चिकित्सीय परीक्षा में वसूली के आरोप में आरक्षी रहीस खान, प्रधान लिपिक सुंदर सिंह और चेतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के दौरान चिकित्सीय परीक्षण में रिश्वत लेने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ स्थित विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) कोर्ट संख्या-2 सुधाकर दुबे ने उन्हें तीन दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। यह मामला 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में चल रही पुलिस भर्ती की चिकित्सीय परीक्षा में पास कराने के नाम पर वसूली से संबंधित है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों में आरक्षी रहीस खान, प्रधान लिपिक सुंदर सिंह और चेतन शामिल हैं। रहीस खान सरधना के जाफराबाद दरवेशपुर के निवासी हैं। सुंदर सिंह मेरठ के गंगानगर के निवासी हैं। चेतन गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के समयपुर के निवासी हैं। इन तीनों के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 तथा 8/12 में दर्ज हुआ है। शुक्रवार को विवेचक द्वारा तीनों आरोपियों को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज कर दिया।
 

बचाव पक्ष ने रिमांड का विरोध किया
बचाव पक्ष ने रिमांड का कड़ा विरोध करते हुए दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को विभागीय द्वेष भावना के चलते झूठा फंसाया गया है। बचाव पक्ष ने बताया कि सिपाही रहीस खान और प्रधान लिपिक सुंदर सिंह को 17 नवंबर को कार्यालय से उठाया गया था। चेतन को भी अवैध हिरासत में रखकर बिना कारण बताए गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में इनको रिहा करने की मांग की गई। 

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं। उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। अभियोजन के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताया गया था। लेकिन उन्होंने जानबूझकर गिरफ्तारी मेमो पर हस्ताक्षर नहीं किए। विशेष न्यायाधीश सुधाकर दुबे ने केस डायरी और पत्रावली का अवलोकन किया। न्यायाधीश ने पाया कि 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में चल रही पुलिस भर्ती की चिकित्सीय परीक्षा में रिश्वतखोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
 
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी
केस डायरी में विवेचक द्वारा व्हाट्सएप चैटिंग के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य का उल्लेख था। इसमें रिश्वत के रुपये बरामद करने का भी जिक्र था। अदालत ने साक्ष्य संकलन के लिए न्यायिक हिरासत को आवश्यक माना। आरक्षी रहीस खान, प्रधान लिपिक सुंदर सिंह और चेतन को तीन दिसंबर तक के लिए मेरठ जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। अगली सुनवाई पर तीनों आरोपियों की पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। प्रधान लिपिक सुंदर सिंह की तैनाती मेरठ में दंड लिपिक के तौर पर एसएसपी कार्यालय मेरठ में पूर्व में रह चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें