फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े तीन लाख लूटे, पिस्टल दिखा तीन बदमाशों ने की वारदात

Wed, 11 Sep 2024 06:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फाइनेंस बैंक एजेंट के पीछे से आकर तीन बदमाशों ने बाइक रुकवा ली। उसके बाद पिस्टल दिखाकर बैग छीन लिया। पुलिस ने तलाश की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोला रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के दम पर उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट से तीन लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हाईवे की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

 

लूट की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर उज्जीवन फाइनेंस बैंक का कार्यालय है। यहां सरधना निवासी  प्रहलाद कलेक्शन एजेंट है। प्रहलाद ने बताया कि वह दोपहर के समय चंद्रशेखर कॉलोनी से लगभग तीन लाख रुपए इकट्ठा करके वापस बैंक आ रहा था। वह भोला रोड पर पहुंचा। इसी बीच खड़ौली चौराहे के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी स्प्लेंडर बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने प्रहलाद को पिस्टल दिखाकर धमकाया और बैग लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

पीड़ित ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व टीपी नगर पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से पूरी घटना की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में कॉलोनी से लेकर हाईवे तकअभियान चलाया। एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगा दी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें