सरूरपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भुनी से तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। खबर के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी और मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजन मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
लापता छात्राओं में एक सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर, दूसरी मेडिकल थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर व तीसरी छात्रा रोहटा थाना क्षेत्र के भदोडा गांव की निवासी बताई गई है।
बताया जाता है कि करीब साढ़े तीन बजे विद्यालय से लापता हुई थीं छात्राएं। छात्राओं के पास से 2 दिन पहले एक मोबाइल मिला था। शिक्षिकाओं ने मोबाइल बरामद करते हुए सख्त चेतावनी के साथ परिजनों को इससे अवगत कराया था।