फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी पर अश्लील फब्ती कसने पर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़ी किशोरी पर अश्लील फब्ती कसने के मामले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी किशोरी को देखकर गांव के ही चार युवकों ने उस पर अश्लील फब्ती कस दी। किशोरी को छेड़ते देख वहां खड़े ग्रामीणों ने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया। किशोरी के बचाव में आए ग्रामीणों के साथ आरोपियों की कहासुनी हो गई। इसे लेकर मौके पर हंगामा हो गया। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। उस समय तो बीचबचाव करा दिया, लेकिन दोबारा से आरोपियों ने युवक की हत्या करने की धमकी देने का वीडियो मोबाइल के स्टेटस पर लगा दिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक युवक घायल हो गया। थाने पहुंचे घायल को पुलिस ने मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें