फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दौरला में पुलिस मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दो घायल

Mon, 25 Sep 2023 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। यहां दौराला थानाक्षेत्र के रुहासा गांव में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन गोतस्कर गिरफ्तार कर लिया। दो के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
गोतस्कर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के रुहासा गांव में रजबहे की पटरी पर सोमवार सुबह दौराला पुलिस और एसओजी टीम की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पशु कटान के औजार बरामद किए। पुलिस ने घायल गो तस्करों के एक अन्य साथी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया। 

विज्ञापन


दौराला थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव की रजबहे की पटरी के पास तीन गो तस्कर खड़े हैं। थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और गो तस्करों की घेराबंदी की।

विज्ञापन

पुलिस को देखकर तीनों गोतस्कर भाग निकले। गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो गो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से कटान के औजार, एक बाइक, तमंचा, दो चाकू बरामद किए।

पकड़े गए गो तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम जुनैद, निवासी तारापुरी खुशहाल नगर आरा मशीन के पास लिसाड़ी गेट, जावेद उर्फ चवन्नी निवासी श्याम नगर खजूर का पेड़  लिसाड़ी गेट, शाहाबाद निवासी इस्लामनगर, खतौली मुजफ्फरनगर बताया।

पुलिस ने घायल गो तस्करों को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि दौराला थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में तीन गो तस्कर को पकड़ा है, जिनकी काफी दिनों से तलाश थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें