फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गिरफ्तार: दवा और तेल के दम पर कर रहे थे बाल उगाने का दावा, लंबी लाइन लगवाकर लगाई दवाई, अब तक की खूब कमाई

Wed, 18 Dec 2024 10:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लाइन लगवाकर गंजे लोगों के सिर पर दवा लगाकर बाल उगाने का दावा करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शख्स बाल उगाने का दावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लाइन लगवाकर गंजे लोगों के सिर पर दवा लगाकर बाल उगाने का दावा करने वाले तीन आरोपियों मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला सलमान, इमरान और समीर निवासी दिल्ली को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिजनौर, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में लोगों को झांसे में लेकर दवाई बेचकर लाखों रुपये कमा चुके हैं।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने थाने से ही आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया है। खास बात यह है कि एक आरोपी खुद गंजा है। ऐसे में सवाल है कि जब वह खुद गंजा है तो दूसरों के बाल कैसे उगा सकता है। दवा लगवाने वाले कई लोगों को एलर्जी भी हो गई।

लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट में लगाया था कैंप, लगी थी लंबी लाइन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया लिसाड़ी गेट समर काॅलोनी में कुछ दिन पहले कैंप लगाया था। जिसमें गंजे लोगों के बाल उगाने का दावा किया गया था। दवा लगवाने के लिए यहां लोगों की भीड़ लग गई थी और यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई थी। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आरोपियों ने यहां दवा लगवाने आए बड़ी संख्या मेें लोगों को पहले पूरी तरह गंजा होकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन

लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
भरी सर्दी में पूरी तरह गंजे होकर आए लोग
इससे भीषण सर्दी में दवा लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूरी तरह गंजे होकर आए और दवा लगवाई। इससे कई लोगों के सिर पर एलर्जी भी हो गई थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम भी जांच कर रही थी।

आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कई शहरों में कैंप लगा चुके हैं। आरोपी लोगों से तीन सौ रुपये दवा के वसूलते हैं और बीस रुपये दवा लगाने के लेकर ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर सशर्त छोड़ा है। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़ित शादाब की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जल्द ही मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें