मेरठ में थाने से मात्र दस मीटर की दूरी से चोर अलसुबह वेगनआर कार को चोरी कर ले गए। पीड़ित कार मालिक ने थानें में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। वही पुलिस थाने के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों में चोरो की तलाश कर रही है।
नगर के मौहल्ला होलीवाला निवासी अशोक कुमार पुत्र सूरजमल वैगनआर नम्बर यूपी 15 जेड 5020 को किराए पर चला कर परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार शाम कार मालिक अशोक कुमार रिस्तेदारी मे जागरण में गया था। देर रात करीब 11 बजे जागरण से वापस लौटने के बाद थाने मे मात्र दस मीटर की दूरी पर कार को खड़ी कर घर चला गया।
रविवार अलसुबह अज्ञात चोर वेगनआर कार को चोरी कर ले गए। सुबह होने पर कार मालिक अशोक कार को खड़ी नही देख उसके हौश उड गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने थानें के आसपास की दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरों की फूटेज खांगाली। जिसमें सुबह चार बजे चोर कार को ले जाते हुए दिखाई दिए,लेकिन चोरो की पहचान नही हो सकी। पीड़ित कार मालिक ने थानें मे अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी।