फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बरात में आतिशबाजी के दौरान पटाखे के बोरे में हुआ विस्फोट, छह बच्चे झुलसे

Sun, 01 Nov 2020 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर थानाक्षेत्र में रविवार को बरात जाने के दौरान हो रही आतिशबाजी से पटाखों के बोरे में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हो गया। जिसमें आतिशबाजी देख रहे छह बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गईं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी आदिल पुत्र आकिल की बरात जाने के दौरान हो रही आतिशबाजी के कारण पास ही रखे पटाखों के कट्टे में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ।

विस्फोट इतना बड़ा हुआ कि आतिशबाजी देख रहे बच्चे उम्मीद पुत्र शहजाद 8 वर्ष, सावन पुत्र नाहर सिंह 7 वर्ष, अंकित पुत्र माया सिंह, रिहान पुत्र साबिर, आमिर पुत्र शमीम 10 वर्ष के अलावा पटाखे छुड़ाने वाला तीरगर गांव पलड़ा निवासी नईम पुत्र शमीम घायल हो गए ।
विज्ञापन


घायल बच्चो में से चार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया । वहां खड़ी एक बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गई । मौके पर पहुंची  पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें