फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: थाने से दस मीटर की दूरी से चोरों ने चुराई कार, अब सीसीटीवी से हो रही तलाश

Sun, 01 Nov 2020 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
विज्ञापन
मेरठ में थाने से मात्र दस मीटर की दूरी से चोर अलसुबह वेगनआर कार को चोरी कर ले गए। पीड़ित कार मालिक ने थानें में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। वही पुलिस थाने के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों में चोरो की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


नगर के मौहल्ला होलीवाला निवासी अशोक कुमार पुत्र सूरजमल वैगनआर नम्बर यूपी 15 जेड 5020 को किराए पर चला कर परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार शाम कार मालिक अशोक कुमार रिस्तेदारी मे जागरण में  गया था। देर रात करीब 11 बजे जागरण से वापस लौटने के बाद थाने मे मात्र दस मीटर की दूरी पर कार को खड़ी कर घर चला गया।

रविवार अलसुबह अज्ञात चोर वेगनआर कार को चोरी कर ले गए। सुबह होने पर कार मालिक अशोक कार को खड़ी नही देख उसके हौश उड गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने थानें के आसपास की दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरों की फूटेज खांगाली। जिसमें सुबह चार बजे चोर कार को ले जाते हुए दिखाई दिए,लेकिन चोरो की पहचान नही हो सकी। पीड़ित कार मालिक ने  थानें मे अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें