फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, ज्वेलर्स से 60 ग्राम सोना और पांच किलो चांदी ले गए चोर

Sat, 03 Oct 2026 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में कौल रोड पर चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की। ज्वेलर्स से सोना, चांदी और नकदी चोरी हुई, जबकि किराना दुकान भी खंगाली गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा कस्बे में कौल रोड पर शुक्रवार रात चोरों ने छत के रास्ते गैलरी में पहुंचकर आमने-सामने स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर श्री श्याम गोगाजी ज्वेलर्स से करीब 60 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सामने स्थित श्री श्याम किराना स्टोर में भी चोरी की गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


छत के रास्ते गैलरी में पहुंचे चोर
कस्बा निवासी पल्लव अग्रवाल की कौल रोड पर श्री श्याम गोगाजी ज्वेलर्स और श्री श्याम किराना स्टोर हैं। शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते जीने के गेट तक पहुंचे। गेट का ताला तोड़कर वे गैलरी में दाखिल हुए और सामने स्थित दोनों दुकानों को निशाना बनाया।

ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इसके बाद दुकान में रखी तिजोरी को काटने का भी प्रयास किया, लेकिन तिजोरी खोलने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2027: अखिलेश ने बुढ़ाना-सिवालखास समेत सीटों पर साधा फोकस, जाट युवाओं से संवाद की तैयारी

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला
शनिवार सुबह करीब 10 बजे पल्लव अग्रवाल दोनों दुकानों पर पहुंचे। ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने दोनों दुकानों और आसपास के स्थानों से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

किराना दुकान से भी सामान चोरी
चोरों ने सामने स्थित श्री श्याम किराना स्टोर को भी निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और काफी सामान चोरी कर लिया। पुलिस अब दोनों दुकानों में हुई चोरी के साथ चोरों के आने-जाने के रास्ते की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे चोरों के बारे में सुराग मिल सके।

तिजोरी काटने का प्रयास, नहीं मिली सफलता
ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने तिजोरी काटकर उसमें रखा सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोर किस रास्ते से दुकान तक पहुंचे थे।
विज्ञापन

व्यापारियों में रोष, गश्त बढ़ाने की मांग
कस्बे के बीच कौल रोड पर एक साथ दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने रात के समय बाजार और प्रमुख मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

जल्द दर्ज होगी रिपोर्ट, टीम लगाई जाएगी
सीओ किठौर विश्वज्योति राय ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर घटना का निरीक्षण किया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में जल्द रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई जाएगी और जल्द चोरी का खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें