फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवक ने पीएसी के जवान के साथ की अभद्रता, मेला घूमने आए लोगों से भी मारपीट

Wed, 24 Aug 2022 11:04 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के लावड़ में एक युवक ने पीएसी के जवान के साथ की अभद्रता कर दी। जवान से किसी बात पर बहस हो गई थी। लोगों का आरोप है कि जवान निर्दोष लोगों पर लाठियां फटकारी कर रहा थे।  
विज्ञापन
जवान के साथ अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला रक्षाबंधन मेले में तैनात पीएसी के जवान के साथ रविवार रात युवक ने अभद्रता कर दी। जवान ने अन्य साथियों के साथ कुछ युवकों को लाठियों से पीटा। कस्बे में चल रहे 12 दिवसीय रक्षाबंधन मेले में रविवार देर रात पीएसी के जवानों की मनमानी देखने को मिली। 

विज्ञापन


पीएसी का जवान झूले के पास मौजूद था। एक युवक की जवान से किसी बात पर बहस हो गई। युवक ने जवान से अभद्रता कर दी और वहाँ से भाग निकला। थोड़ी देर बाद जवान अपने अन्य साथियों के साथ झूले पर पहुंचा। 

यह भी पढे़े: Murder: जंगेठी गांव में युवक की हत्या में बड़ा खुलासा, पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर ली जान, सामने आई असली वजह
विज्ञापन


युवक के न मिलने पर जवानों ने झूला रुकवाकर उसमें बैठे कुछ युवकों को नीचे उतारा और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने जवानों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर जवानों ने लोगों पर भी लाठियां फटकारीं। लोगों का आरोप है कि मेले में छेड़छाड़ की घटनाओं पर जवान लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। निर्दोष लोगों पर लाठियां फटकारी जा रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें