मेरठ में लिसाड़ी गेट के रशीद नगर फूल वाली गली में देर रात ढाई बजे करीब नशे का विरोध करने पर रिजवान (28) ने बड़े भाई फुरकान की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देर रात पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई गुफरान की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया की रविवार रात करीब ढाई बजे आरोपी रिजवान नशा कर हंगामा कर रहा था। बड़े भाई फुरकान ने उसका विरोध करते हुए समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद रिजवान भी मौके पर पहुंच गया और गुफरान को समझाने को कोशिश की लेकिन दोनों के बीच हाथापाई हो गई। फुरकान ने तमंचा निकला लिया। वहीं कहासुनी व हाथापाई के बाद रिजवान दोनों को बाहर लेकर आ गया, इसी दौरान रिजवान के हाथ से गोली चल गई और गुफरान को जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी में धर्म परिवर्तन: धर्मांतरण के लिए विदेश से फंडिंग...सीडीआर से खुलेगा राज, जांच में जुड़ रहे यहां से तार
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।