फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नर्स को गजक खिलाकर किया बेहोश, तीन युवकों ने किया गैंगरेप, जानें युवती ने दो बार क्यों दी तहरीर...

Thu, 19 Dec 2024 10:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

युवती एक आरोपी की परिचित है। उसने पहले मारपीट करने की तहरीर दी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। युवती का मेडिकल कराया जाएगा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल की नर्स को दूसरे समुदाय के तीन युवकों और एक महिला ने टेंपो में अगवा कर लिया। एक महिला ने उसे गजक खिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एक मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ लोहियानगर थाने पहुंचकर नर्स ने दो युवकों को नामजद करते हुए महिला समेत चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के शास्त्रीनगर प्रखंड मंत्री आशीष गुप्ता के साथ युवती लोहियानगर थाने पहुंची। उसने बताया कि वह नर्स है। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर तेजगढ़ी चौराहे से टेंपो से घर जा रही थी। टेंपो में बैठी एक महिला ने युवती को गजक दी। गजक खाते ही वह बेहोश हुई तो उसे अलीपुर ले जाकर एक मकान में दुष्कर्म किया गया। वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती एक आरोपी की पहले से परिचित है। उसने पहले बंधकर बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी दाऊद, उसके भाई वाहिद और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें