हिरासत से पहले जमकर हुई पुलिस से नोकझोंक
परिजनों ने एक वीडियो भी मीडिया के पास भेजा है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब हापुड़ पुलिस के एसआई व उनकी टीम चेतनप्रकाश गर्ग को उठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी। परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी झड़प भी हुई। परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
अविवाहित थे मोहित, चाची के तीन बच्चे
पब्लिकेशन हाउस मोहित के नाम पर है, लेकिन परिवार के सभी भाई उसमें हिस्सेदार हैं। बताया जा रहा है कि मोहित अविवाहित थे और उनकी चाची के तीन बच्चे हैं। दोनों की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।