फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाबालिग किशोरियों के विवाह की सूचना पर दौड़ी टीम, रुकवाया बाल विवाह, परिजनों को दी चेतावनी

Sun, 28 May 2023 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा के बटजेवरा गांव में तीन नाबालिग लड़कियों की बाल संरक्षण, एएचटीयू टीम व पुलिस मौके पर दौड़ी।
विज्ञापन
मौक पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने पहुंचकर तीन किशोरियों का बाल विवाह होने से रुकवाया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में बाल सरंक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, थाना एएचटीयू व थाना कंकरखेड़ा की टीम द्वारा ग्राम बटजेवरा थाना कंकरखेड़ा मेरठ में तीन नाबालिक बालिकाओं के बाल विवाह रुकवाने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पहलवानों के समर्थन में BKU का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत 20 गिरफ्तार

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के बटजेवरा गांव में तीन नाबालिग लड़कियों की बाल संरक्षण, एएचटीयू टीम व पुलिस मौके पर दौड़ी। टीम ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। जांच पड़ताल के बाद टीम को एक किशोरी नाबालिग व दो बालिकग मिली। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने नाबालिग की शादी करने से रोक दिया।

बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव में एक पिता अपने तीन नाबालिग बेटियों की शादी कर रहा है। सूचना मिलने के बाद बाल संरक्षण अधिकारी ने एएचटीयू व थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद टीम गांव में पहुंची और मामले की जांच की।

टीम ने नाबालिग के पिता से मामले की जानकारी ली। जहां उसने बताया कि उसकी दो बेटियां बालिग व एक बेटी नाबालिग है। पुलिस तीनों किशोरियों के स्कूल में जाकर जांच की। जिसमें दोनों किशोरी बालिग निकली। पिता ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए नाबालिग बेटी की शादी भी 18 वर्ष के बाद करने की बात कही। पुलिस बाल विवाह के दोषियों की कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें