सूचना पर थाना रामपुर पुलिस व टपरी आरपीएफ इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने मयफोर्स रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर पहुचकर घटना की जानकारी ली और 108 एम्बुलेंस से गम्भीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद रामपुर मनिहारान से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिये रेफर के दिया गया। उसके बाद ओएचई को चालू होने के बाद ट्रेन को आधा घण्टे बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात युवक ट्रेन पर रेलवे स्टेशन से पहले चढ़ा हुआ था।
रामपुर मनिहारान रेलवे
स्टेशन मास्टर स्वेत कुमार ने बताया कि एक अज्ञात युवक ट्रेन पर चढ़ा हुआ और रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रवेश के होने दौरान इंजन पर ओएचई की चपेट में आकर घायल गया जिससे एबुलेंस से उपचार के लिये सरकारी हॉस्पिटल में भिजवा दिया । ट्रेन को करीब आधा घण्टा बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया।