फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कूल में कक्षा चार की छात्रा को क्लासरूम में बंदकर प्रिंसिपल ने किया बैड टच, ग्रामीणों ने की धुनाई

Fri, 23 Aug 2024 03:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर कक्षा चार की छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। वहीं जानकारी लगते ही ग्रामीण स्कूल में पहुंच गए और अध्यापक की पकड़कर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के प्रीत नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कक्षा चार की छात्र के साथ कमरा बंद कर अश्लील हरकत करने की शिकायत पर परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रधानाध्यापक की धुनाई कर डाली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रीत नगर में कंपोजिट विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर जमाल कामिल तैनात है।



प्रधानाध्यापक पर कक्षा चार की छात्र के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने उनकी बेटी को क्लासरूम में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की।

बच्ची के शोर मचाने पर कमरा खोला, जिसके बाद लड़की ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।

परिजनों ने प्रधानाध्यापक की धुनाई कर डाली। वहीं इस संबंध में प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोप झूठे हैं। उसने तीन छात्रों को नाखून काटने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


जब उससे पूछा गया कि क्या नाखून काटने का कोई आदेश शासन की ओर से है तो वह कोई जवाब नहीं दे सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें