फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब कुरैशी की नहीं थम रहीं मुश्किलें: अब धेवते ने कराई फजीहत, कर दिया ऐसा कांड, जमानत याचिका हुई खारिज

Fri, 23 Aug 2024 12:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके धेवते ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन
धेवता साद व हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहे पर रविवार रात को चेकिंग के दौरान पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के धेवते अब्दुल समद उर्फ शाद ने महिला सिपाही को बाइक से टक्कर मार दी थी। बैरियर तोड़कर भाग गया था। पुलिस ने अब्दुल के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


गुरुवार को अब्दुल की जमानत याचिका पर न्यायालय में सुनवाई की गई। न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी। एसएसपी के निर्देश पर रात में 11 बजे से एक बजे तक चेकिंग अभियान चल रहा है। हापुड़ अड्डे पर नौचंदी चौकी प्रभारी और महिला थाना प्रभारी चेकिंग कर रहीं थी। 

इस बीच बाइक से वहां आए एक युवक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो उसने तेज स्पीड में बाइक दौड़ा दी। एएचटीयू की महिला सिपाही जोहरा परवीन को टक्कर मारकर बैरियर तोड़कर भागने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त गिर गया था। पूछताछ में बताया कि टक्कर मारने शाद पुत्र निवासी सोहराब गेट थाना कोतवाली है। पुलिस ने शाद को गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथी को किशोर होने के कारण छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें