फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सूर्य प्रताप शाही बोले- लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी बीजेपी की बनेगी सरकार, RLD से गठबंधन अच्छा रहेगा

Fri, 15 Mar 2024 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के हित में चल रही योजनाओं के बारे में एक कान्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर आए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चल रही योजनाओं के बारे में कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में भी कहा कि चुनाव की तैयारी भाजपा ने पूर्ण कर ली है और तीसरी बार भी भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

विज्ञापन


 शुक्रवार को कुलपति सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश की ओर केंद्र की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानो का उत्पादन बढ़ाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है। दलहन तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी सरकार का पूरा ध्यान है।

यह भी पढ़ें: मेरठ-हापुड़ लोकसभा: सपा से किसका होगा टिकट, जल्द हो सकती है घोषणा, लखनऊ में मंथन के दौरान दो नेताओं में नोझोंक

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश के 58 हजार ग्राम पंचायत में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाएं जा रहे हैं जो करीब 2024 तक पूरे कर ले जाएंगे। जिससे किसानों के खेत का गांव का मौसम का हाल पता चल सकेग और किसानो सटीक जानकारी मिल सके। जिससे उसकी फसल प्राकृतिक आपदा से बच सके।

प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में निजी नलकूपों के बिल माफ करें हैं जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बोलते हुए कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है और आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। रालोद से भाजपा के गठबंधन पर बोले की गठबंधन अच्छा रहेगा और मजबूत रहेगा दोनों पार्टी के लिए अच्छा रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें