फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: IAS की कोचिंग कर रही छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से की शिकायत

Sat, 16 Dec 2023 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की एक युवती ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता  का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे हत्या की धमकी दी। छात्रा ने कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की मांग की है।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में आईएएस अफसर बनने की तैयारी कर रही अनुसूचित जाति छात्रा से आठ महीने फेसबुक एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता छात्रा ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत पत्र दिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस मामले में मेडिकल पुलिस को जांच कर मुकदमें दर्ज करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि पिछले नौ महीने से मेडिकल थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर एक कोचिंग सेंटर में आईएएस की तैयारी कर रही है।  नौ महीने पहले उसकी दोस्ती शास्त्री नगर निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगी।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक दिन युवक ने उसे सूरजकुंड पार्क में मिलने के लिए बुलाया और शादी करने की बात कहने लगा। युवक ने कहा कि वो उसे हमेशा खुश रखेगा। फिर 24 जून को फिर उसने मिलने के लिए गढ़ रोड एक होटल बुलाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी कई बार उसे होटल ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि एक दिन आरोपी उसे अपने घर भी ले गया और परिजनों से शादी की बात कही, लेकिन आरोपी की मां ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रेमी ने भी उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने छात्रा ने बताया कि इस मामले में एक महीने से थाने का चक्कर काट रही हूं। आरोपी से डर से उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया है। उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि छात्रा ने एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की बात कही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें