फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस पर पथराव, आरोपी छुड़ाया, गोकशी की सूचना पर लिसाड़ी गेट पहुंची थी पुलिस

Thu, 01 Feb 2024 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार देर रात गोकशी की सूचना पर लिसाड़ी गेट पहुंची पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। पुलिस ने पथराव के आरोप में चार महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के समर गार्डन में बुधवार देर रात गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव हो गया। हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया गया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पथराव करने के आरोप में चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात समर गार्डन चौकी प्रभारी अजय शुक्ला को समर गार्डन में गांव बड्ढा किठौर निवासी अफजाल के यहां गोकशी की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। 

यह भी पढ़ें: Budget 2024: महंगाई हो कम, टैक्स स्लैब बढ़े, किसानों को मिले छूट, केंद्रीय बजट से लगी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मकान से 50 किग्रा मांस बरामद कर अफजाल को हिरासत में ले लिया। इस पर महिलाओं ने विरोध करते हुए पुलिस के साथ हाथापाई कर दी और आरोपी को छुड़ा लिया। मांस ले जाने से भी रोका। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की।

महिलाओं व लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हमले में कांस्टेबल सुभाष, अरविंद, सुमित नागर व चौकी प्रभारी अजय शुक्ला घायल हो गए। आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। पुलिस ने मौके से  पथराव करने वाली चार महिलाओं को हिरासत में लिया। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। देर रात तक पुलिस की दबिश जारी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें