मेरठ एसटीएफ को आज फिर बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने बुधवार को मुरादनगर से दो सॉल्वरों को दबोचा है। बताया गया कि दोनों आरोपी फर्जी के जरिए ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें दबोच लिया। वहीं, मेरठ में भी एक सॉल्वर पकड़ा गया है। यहां स्थानीय पुलिस ने सॉल्वर को पकड़ा है।
ये पकड़े गए
1. देवेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह, निवासी ग्राम मकसूदपुर, थाना धामपुर जनपद बिजनौर।
2. सतेंद्र पुत्र गजेंद्र प्रसाद, निवासी दोदा चक सिलाव थाना नालन्दा बिहार।
3. गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार यादव निवासी चांदपुर, बिजनौर।