फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पांच कुंतल गांजे के साथ दबोचा सरगना, नारियल के ट्रक में मेरठ ला रहा था एक करोड़ की खेप

Sat, 05 Dec 2020 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ की मेरठ टीम को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मेरठ एसटीएफ और एनसीबी की टीम ने पांच कुतल गाजे के साथ सरगना को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये बताई गई है। नारियल के ट्रक में गांजे की बड़ी खेप मेरठ पहुंचाने के लिए लाई जा रही थी। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर तस्कर पश्चिमी यूपी में सप्लाई करने के लिए नारियल से भरे ट्रक में मेरठ लाई जा रही थी। इसकी सूचना पर मेरठ एसटीएफ ने बरेली में ही ट्रक का पीछा करते हुए आरोपी अंकुर मिश्रा को ट्रक सहित दबोच लिया।

सरगना के पास से पांच कुंतल गांजा पकड़ा गया है। वहीं पकड़े गए अंकुर मिश्रा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह खेप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करनी थी।  वहीं बरामद गांजे की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये बताई गई है। मेरठ एसटीएफ और एनसीबी की टीम सरगना से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें