फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2020 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से सटे मवाना में पुलिस ने लूट व चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी की चार कारें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का कनेक्शन मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मवाना पुलिस ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह गाड़ियों को लूटकर व चुराकर उनमें इंजन और चेसिस नंबर बदल देता था। इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आमीन निवासी मवाना, अरशद कुरैशी निवासी फलावदा, साबिर कुरेशी निवासी फलावदा, तोहिद कुरैशी निवासी फलावदा, जान मोहम्मद अंसारी निवासी मवाना, मेहराज अली निवासी अकबरपुर, सादत बहसूमा और फलावदा के ही इकराम कुरैशी निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चार सेंट्रो गाड़ी बरामद हुई हैं। ये सभी गाड़ियां चोरी की हैं। इन गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर भी बदले गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सदस्य आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं। वहीं गिरोह का कनेक्शन मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें