मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने किठौर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांवों की जनसंख्या अधिक होने से हो रहे अपराध पर नियंत्रण के लिए गांव राधना, माछरा और कस्बा किठौर में अस्थायी तीन चौकियों का गठन किया है। थाने से अधिक दूरी होने के कारण गांव वाले काफी समय से पुलिस चौकी का गठन की मांग कर रहे थे।
राधना चौकी का क्षेत्र
राधना इनायतपुर, इंद्रपुर, नंगला सलेमपुर, भगवानपुर बांगर, गोविंदपुर बांगर, गोविंदपुर शकरपुर, ईसापुर, नवल, सूरजपुर।
कस्बा किठौर चौकी का क्षेत्र
कस्बा किठौर, गांव शाहजमाल, बहरोड़ा, शोल्दा, नंगली किठौर, झीडियों।
माछरा चौकी का क्षेत्र
गांव माछरा, नगली अब्दुल्ला, कासमपुर स्वामीपुरा, हसनपुर कलां, अमरपुर, कायस्थ बडढा, खंद्रावली, भटीपुरा, अम्हेड़ा सानी ।