फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Sports News: यूपी टी-20 लीग का ट्रायल खत्म, समीर रिजवी समेत कैंप से जुड़ेंगे ये खिलाड़ी

Sun, 03 Aug 2025 04:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कानपुर सुपर स्टार के कप्तान मेरठ निवासी समीर रिजवी कैंप में रविवार को शामिल हो रहे हैं। मेरठ का कैंप पांच अगस्त से और लखनऊ फाल्कन का छह अगस्त से लगेगा। 
 
विज्ञापन
क्रिकेटर समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत 17 अगस्त से हो रही है। लीग में भाग ले रही छह टीमों की ट्रायल प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब पांच अगस्त से टीमों के कैंप शुरू हो जाएंगे। इसमें मेरठ के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। कानपुर सुपरस्टार के कप्तान मेरठ के समीर रिजवी भी पांच अगस्त के कैंप में शामिल होंगे। इसके अलावा अब मेरठ के कई नए क्रिकेटरों के नाम भी इन टीमों के साथ जुड़ सकते हैं। ट्रायल के आधार पर कई खिलाड़ियों का नंबर टीम में लग सकता है। इसकी सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में लखनऊ, काशी, गोरखपुर, मेरठ मेवरिक्स, नोएडा और कानपुर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें सभी टीमों के ट्रायल अब खत्म हो चुके हैं। सभी टीमों में मेरठ से भी 10 से अधिक नए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। इनका नंबर टीम में लग सकता है। हालांकि अभी टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही सूची जारी होने की उम्मीद है। कानपुर का कैंप पांच अगस्त से कानपुर में शुरू हो जाएगा। इस टीम में मेरठ के समीर रिजवी कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वह पांच अगस्त को टीम से जुड़ जाएंगे।
इसके अलावा टीम में शुभम मिश्रा, विनीत पंवार समेत मेरठ के कई खिलाड़ी शामिल हैं। उधर लखनऊ फाल्कन का कैंप भी छह अगस्त से से शुरू हो जाएगा। इसमें भी मेरठ के भुवनेश्वर कुमार बतौर कप्तान टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा भी लखनऊ में मेरठ के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा काशी, नोएडा किंग्स, गोरखपुर के कैंप भी अगस्त के पहले सप्ताह में ही शुरू हो रहे हैं। नोएडा सुपर किंग्स में मेरठ के करण शर्मा सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। हो सकता है कि इस बार वह टीम के कप्तान हों। ऐसा हुआ तो मेरठ के तीन खिलाड़ी छह में तीन टीम के कप्तान होंगे।
विज्ञापन


मेरठ मेवरिक्स का कैंप नोएडा में लगेगा
मेरठ मेवरिक्स की टीम की बात करें तो मेरठ का कैंप पांच अगस्त से नोएडा में लगेगा। इस टीम में मेरठ से बल्लेबाज रितुराज शर्मा, विजय कुमार समेत कई खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। रितुराज शर्मा ने बताया कि वह खुद चार अगस्त को टीम के साथ जुड़ेंगे। मेरठ मेवरिक्स की टीम पिछले सीजन में विजेता रही थी और इस बार भी उसके फिर से जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। इस टीम में टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले स्वास्तिक चिकारा, रिंकू सिंह और माधव कौशिक भी शामिल हैं। वहीं, मेरठ से ट्रायल प्रक्रिया में रितुराज शर्मा के भाई ज्ञानेश शर्मा ने तेज गेंदबाज के रूप में, विपिन ढाका ने बल्लेबाजी, अंकुश शर्मा ने गेंदबाजी, सत्यम सागू ने बल्लेबाजी, अंकुर मलिक ने बल्लेबाजी के लिए ट्रायल दिया है। उम्मीद है कि इनमें से किसी खिलाड़ी का नाम टीम में शामिल हो सकता है। वहीं इससे पहले 15 से अधिक खिलाड़ी मेरठ से चुने जा चुके हैं।
 

सोफिया में बास्केटबॉल मैच। - फोटो : अमर उजाला

बास्केटबाल टूर्नामेंट में मेरठ टीम की जीत

सोफिया गर्ल्स स्कूल में शनिवार को सीआईएससीई यूपी रीजनल बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरूआत हुई। उद्घाटन मुकाबला मेरठ और कानपुर नॉर्थ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने कानपुर को एकतरफा मुकाबले में 34-12 से हराकर जीत दर्ज की। मेरठ की सौम्या बाना ने सर्वाधिक 12 प्वाइंट बनाए। अंडर-19 आयु वर्ग में मेरठ की टीम ने गोरखपुर को 45-18 से हराकर जीत दर्ज की। प्रियांशु और अनन्या ने 10-10 अंक जुटाए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने किया। विशिष्ट अतिथि सेंट जोंस स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सिमोना जैन, सेंट मेरिज एकेडमी के सुपीरियर ब्रदर पाल, मेरठ जोन कोऑर्डिनेटर फादर थॉमसन, सीजीएसटी अधिकारी कपिल शर्मा, जिला बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष संजय सिरोही, सह सचिव अंकुर पवार आदि मौजूद रहे। पहले दिन खेले गए मुकाबले में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में जीत दर्ज की।
अंडर-14 आयु वर्ग में लखनऊ व गोरखपुर के बीच मुकाबले में गोरखपुर ने 4-19 से जीत हासिल की। अंडर-14 आयु वर्ग के दूसरे मुकाबले आगरा ने वाराणसी को 18-9 से पराजित किया। अंडर 17 आयु वर्ग में गोरखपुर और लखनऊ साउथ के बीच खेले गए मुकाबले में गोरखपुर में 15-2 से जीत दर्ज की। अंडर 14 आयु वर्ग में कानपुर साउथ और गाजियाबाद के बीच खेले गए मुकाबले में कानपुर साउथ ने 19-11 से जीत दर्ज की।
अंडर 14 आयु वर्ग में मेरठ में प्रयागराज की टीम को 26-05 के बड़े अंतर से हराया। अंडर-19 आयु वर्ग में लखनऊ नॉर्थ और लखनऊ साउथ के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें लखनऊ साउथ ने 16-4 से जीत दर्ज की। अंडर-17 आयु वर्ग में गाजियाबाद और वाराणसी के बीच में मुकाबले में गाजियाबाद की टीम ने 25-2 के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की। अंडर-19 आयु वर्ग में कानपुर नॉर्थ ने 21-9 से जीत दर्ज की। अंडर-14 में लखनऊ ने 9-0 से जीत दर्ज की। अंडर -19 में बरेली और गाजियाबाद के बीच हुए मुकाबले में गाजियाबाद में 6-4 से जीत दर्ज की। प्रयागराज और कानपुर साउथ के बीच हुए मुकाबले में कानपुर की टीम ने 19-5 से जीत दर्ज की।
 

कोच अतहर अली के साथ जीटीबी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

फाइनल में पहुंची जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी इलेवन

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंडर 12 से अंडर 16 वर्ग का सेमीफाइनल मैच जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी इलेवन और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी येलो के बीच हुआ। इसमें जीटीबी इलेवन ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसमें हिमांशु ने 50, शिवम ने 47, दीपांशु ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में यश ने दो, विपुल ने दो व मोहसिन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी येलो की टीम 19.1 ओवर में 171 रन ही बना सकी। इसमें यश ने 43, अक्षय ने 40 रन बनाए।
गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से हिमांशु ने 5 विकेट लिए। अरहान खान ने 3 विकेट लिए। हिमांशु ने बल्ले से भी 50 रन और 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन कर जीटीबी को फाइनल में पहुंचाया। इस मौके पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।
 

एयर राइफल में गरिमा और एयर पिस्टल में दक्ष ने बाजी मारी

मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न जिलों से आए 62 स्कूलों के 308 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दूसरे दिन एयर राइफल में गरिमा तोमर तो एयर पिस्टल में दक्ष ने बाजी मारी। एयर पिस्टल वर्ग में 173 और एयर राइफल में 135 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन अंडर-14 पुरुष में 64, गर्ल्स में 37, अंडर 17 पुरुष में 97, गर्ल्स में 42, अंडर 19 पुरुष में 40 और महिला में 42 शूटरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, बरेली, बागपत, मथुरा, बुलंदशहर, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर, मुजफ्फरनगर, रुड़की, शामली सहित कुल 18 जिलों के स्कूलों ने भागीदारी की। विद्यालय परिसर में दो आधुनिक डिजिटल शूटिंग रेंज स्थापित की गई हैं, जिनमें कुल 30 टारगेट लगाए गए हैं। रेंज एक के इंचार्ज अभिनव चौधरी एवं रेंज दो के इंचार्ज जोनी चौधरी हैं। इस मौके पर सीबीएसई आब्जर्वर नरेश कुमार सहित अन्य ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा।
यह रहे नतीजे
एयर राइफल
गरिमा तोमर (बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर, मेरठ) – 390/400

आदित्य शर्मा (ज्ञानश्री स्कूल, गौतमबुद्धनगर) – 390/400
हरिप्रिया (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा) – 384/400

एयर पिस्टल
दक्ष राज (एमआईईटी पब्लिक स्कूल, मेरठ) – 379/400

सिद्धार्थ राठौर (बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर, मेरठ) – 377/400
दिव्यांशी त्यागी (बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर, मेरठ) – 363/400
 

एमपीएल टी-20 लीग के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी

आईपीएल की तर्ज पर मेरठ में एमपीएल टी-20 लीग के आयोजन के लिए शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। नीलामी का आयोजन मोदीपुरम बाइपास स्थित गांव के एक रेस्टोरेंट में किया गया। क्रिकेट लीग के चेयरमैन अहमद अली एवं वंश चौधरी ने बताया कि एमपीएल टी-20 लीग शिवम भारद्वाज के सहयोग से आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर मेरठ टीम, रॉयल क्लब टीम, अजय प्रताप सिंह की मेरठ सुपर किंग्स, दुर्गेश यादव की वीडी वियर टीम, डॉ. जितेंद्र वीर फ्यूचर प्लस लायंस टीम, मनिंदर विहान और गन्ना समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत की दौराला टाइगर टीम प्रतिभाग करेंगी। नीलामी प्रक्रिया के बाद अहमद अली ने बताया कि एमपीएल का पहला मुकाबला 17 अगस्त को नीलकंठ के खेल मैदान पर खेल जाएगा। इस दौरान संदीप तोमर, डाॅ. अमिल रिज़वी, अमरदीप शर्मा, विक्की चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद



 
विज्ञापन

तनकीब अख्तर बने कानपुर सुपरस्टार के फिल्डिंग कोच

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के तीसरे सत्र की शुरूआत 17 अगस्त से हो रही है। इसे लेकर मेरठ गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी के कोच तनकीब अख्तर को एक बार फिर से यूपी लीग में बतौर फिल्डिंग कोच प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। उन्हें कानपुर सुपर स्टार ने लगातार दूसरी बार अपनी टीम का फिल्डिंग कोच नियुक्त किया है। तनकीब अख्तर पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से यहां मेरठ के गांधी बाग में क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां कई क्रिकेटर उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर यूपी की टीम में जगह बना चुके हैं। उनके प्रशिक्षण से ही समीर रिजवी ने आईपीएल में नाम कमाया।
उत्तर प्रदेश रणजी टीम के सदस्य रहे शुभम मिश्रा को भी उन्होंने ही तैयार किया। कई युवा क्रिकेटर उनसे प्रशिक्षण लेकर यूपी अंडर 14, 16, 19 और सीनियर टीम में जगह बना चुके हैं। तनकीब ने कानपुर का फिल्डिंग कोच बनाए जाने पर मैनेजमेंट का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कानपुर की टीम लगातार पिछले सीजन से अच्छा खेल रही है उम्मीद है कि इस बार टीम और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें