बाबर चौहान ने फेसबुक पर भी डाली पोस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जहां चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कार्यकर्ताओं से कही है। वहीं मेरठ सपा में फूट पड़ती दिख रही है। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने किठौर विधायक शाहिद मंजूद पर जनता के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए बयान जारी किया है।