फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत तीन घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 04 Nov 2023 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को लेकर जाती क्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कंकरखेड़ा में हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर करते हुए दूसरी तरफ नाले में जा पलटी। हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं कार सवार दो युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के धर्म विहार कॉलोनी निवासी आर्यन (22) उर्फ सोहैल मलिक, खोड़ा कॉलोनी निवासी आर्यन शर्मा, दीपक रावत व याचना गिल दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं।

शनिवार सुबह चारों कार से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। कार आर्यन शर्मा चल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार जिटोली कट से 100 मीटर आगे डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद चालक का स्टेरिंग नियंत्रण खो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pollution: दम घोट रही मेरठ की हवा, सुबह स्मॉग की मोटी चादर छाई, 384 पहुंचा AQI

Trending Videos
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ लगभग 20 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। इस दौरान कार ने लगभग एक दर्जन के आसपास  पलटिया खाई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि मुजफ्फरनगर की तरफ से कोई वहान नहीं आ रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आर्यन उर्फ सोहैल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना पर  परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी पहुंचा दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें