कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ लगभग 20 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। इस दौरान कार ने लगभग एक दर्जन के आसपास पलटिया खाई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि मुजफ्फरनगर की तरफ से कोई वहान नहीं आ रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आर्यन उर्फ सोहैल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी पहुंचा दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।