में तैनात पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का तबादला कर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर बहराईच भेजा गया है।
वहीं मेरठ में तैनात एएसपी अंतरिक्ष जैन का तबादला कर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के रूप में बुलंदशहर में तैनाती दी गई है।
उनकी जगह विनायक गोपाल भोंसले को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में सीतापुर में तैनात थे।
प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत कई जिलों में नई तैनातियां की गई हैं। इसी क्रम में मेरठ समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।