फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से शानदार जीत

विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसमें नीरव ने 33 रन, फवाज ने 31 रन, देवांश ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कबीर ने तीन, विवेक ने तीन, आईस और रियांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 24.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से भाविक ने 44, जैद ने 42, प्रत्यक्ष ने 40, आरव ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने तीन, नीरव ने तीन, फवाज ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में एक मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें