सुनीता वर्मा की दिनचर्या क्या है?
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा बताती हैं कि वे सुबह सात बजे उठ जाती हैं। बताया कि वे सुबह से ही अपने काम में लग जाती हैं। उनके अनसार, 11 बजे तक एजेंटों के फार्म पर हस्ताक्षर करना व मीडिया के साथ साक्षात्कार के लिए व्यस्त रहती हैं। सुनीता वर्मा का कहना है कि सुबह से ही समर्थकों से मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रात में सोने का कोई समय नहीं है। रात में सोने में 12 या उससे भी ज्यादा समय हो जाता है।
सेहत का कैसे रख रहीं ख्याल
सुनीता वर्मा ने कहा कि पहले चुनाव जरूरी है, स्वास्थ्य को देख लेंगे। प्रचार के दौरान तबीयत भी खराब हो जाती है, लेकिन लोगों के बीच जाना पड़ता है। चुनाव में हमारी प्रतिष्ठा, पूरी जान, पूरा सम्मान दांव पर लगा हुआ है, इसलिए सेहत का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
सुनीता वर्मा ने कहा कि उनके पति हस्तिनापुर विधानसभा से विधायक रहे और हस्तिनापुर में काफी विकास कार्य कराएं। वह भी राजनीति में काफी सक्रिय हैं। महापौर से पहले वह सन 1998 में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। दोनों बार उन्होंने विकास कार्य कराएं, इसलिए जनता ने उन्हें बार-बार चुना। महापौर व जिला पंचायत सदस्य में कराए गए विकास कार्यों को देखकर जनता उन्हें सांसद भी चुनेगी।
प्रोफाइल-
नाम- सुनीता वर्मा
पति- योगेश वर्मा
बच्चे- बेटा तुषार (शादीशुदा), अभिराज, बेटी आराध्या वर्मा
अपराधिक इतिहास- एक मुकदमा अचार संहिता का
निवास- मकान संख्या 17 ए पल्लवपुरम फेज वन
उम्र- 48 वर्ष
शिक्षा- इंटर
व्यवसाय- गृहणी, राजनीति
पार्टी- सपा गठबंधन
शहर में निकाला रोड शो
सोमवार को अन्नपूर्णा मंदिर सदर बाजार से कार्यक्रम शुरू हुआ और इसके बाद रोड शो निकाला गया। रोड शो इंदिरा गांधी की मूर्ति से शुरू होकर सुभाष नगर, मोहनपुरी, विक्टोरिया पार्क, मिशन कंपाउंड, नंगला बटटू, पांडव नगर से विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए महावीर नगर में जाकर समापत हुआ।