तहरीर लिखवाते युवक के ससुराल पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम परिवार में किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान दीपक के पेट में चाकू लग गया। परिजन और आसपास के लोगों ने रक्षापुरम स्थित एप्सनोवा अस्पताल ले गए। यहां उसे मृत बताया गया।
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने पत्नी से पूछताछ के आधार पर बताया कि पहले पति काफी समय से कोई काम नहीं कर रहा था। इसे लेकर ससुर ताने मारते थे। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दीपक तेवतिया की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक जो पूछताछ की है, उसमें मां संता तेवतिया ने बताया कि दीपक काफी समय से परेशान चल रहा था। वही चार दिन पहले चाकू लेकर आया था। उसे नहीं पता था कि घर में ऐसा भी हो जाएगा।
वहीं, पिता हवा सिंह घटना के बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे। इस मामले में पत्नी शीतल ने अब तक यही बताया कि काफी समय से पति के पास कुछ काम नहीं था। इसे लेकर अक्सर विवाद रहता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हवा सिंह का छोटा बेटा पंकज तेवतिया सेना में सिपाही है। वह कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात है। बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है।
मृतक दीपक का फाइल फोटो व मौके पर मिला चाकू
- फोटो : अमर उजाला
दीपक की शादी दो वर्ष पहले बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव बुकलाना निवासी शीतल से हुई थी। शीतल की नौ माह की बेटी मान्या है। घटना की जानकारी मिलने पर गाजियाबाद में नौकरी कर रहे शीतल का छोटा भाई गगन भी पहुंच गया। उसके बाद अन्य परिजन पहुंचे।
दीपक के साले गगन के मुताबिक वह और शीतल दो भाई-बहन हैं। बहन घर पर बैंकिंग की तैयारी में लगी है। उनके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से दीपक और शीतल को परेशान किया जा रहा था।
इस बारे में बहन शीतल ने घर पर भी बताया था। इस घटना को लेकर पड़ोसी से लेकर कॉलोनी के अन्य लोग भी हैरत में हैं। लोगों के मुताबिक दीपक शांत और मिलनसार स्वाभाव का लड़का था। सभी से बातचीत कर था।