फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजाज हत्याकांड का खुलासा: 74 लाख की जमीन बनी खून की वजह, बेटे ने पिता को मारी गोली, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Sat, 02 May 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानीखुर्द थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में जमीन के 74 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानीखुर्द थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी किसान एजाज ने हाल ही में अपनी जमीन 74 लाख रुपये में बेची थी। परिवार में पांच बेटे हैं और जमीन के पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया कि सबसे बड़ा बेटा रियाज अपने हिस्से से संतुष्ट नहीं था और ज्यादा पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शराब के नशे में घर में घुसा जेठ, महिला से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
 

गुस्से में बेटे ने पिता को मारी गोली
बृहस्पतिवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रियाज ने अपने ही पिता एजाज पर गोली चला दी। गोली लगने से एजाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीसरे बेटे मैराज ने अपने बड़े भाई रियाज के खिलाफ जानीखुर्द थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। शुक्रवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें