मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला काफी घबरा गई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विधवा है पीड़िता, बच्चों का अकेले कर रही पालन
सोनिया ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और किसी तरह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही है। ऐसे में आरोपियों की धमकी से वह और उसका परिवार डरा हुआ है।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।