एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर सदर बाजार अंतर्गत चौकी सोतीगंज क्षेत्र में कबाड़ी एवं ऑटो पार्ट्स की दुकानों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 122 दुकानदार/व्यक्तियों की सूची का मिलान कर वर्तमान स्थिति की जांच की गई। इसमें कई दुकानें बंद पाई गईं, कुछ दुकानों का कार्य अन्य स्थानांतरित पाया गया तथा कुछ दुकानों में वर्तमान में अलग कार्य संचालित हो रहा है।
कोई मुर्गा काट रहा है तो कोई नाई की दुकान कर रहा है। सब ने अपने इस काले व्यापार को फिलहाल वर्तमान में भी बंद किया हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस सत्यापन का उद्देश्य अवैध गतिविधियों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी करना एवं संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों का डाटा संकलन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।