फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर के होटल में फौजी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा, CCTV फुटेज की डिलीट

Sat, 13 Jul 2024 05:53 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर में एक फाैजी की पत्नी से होटल में अभद्रता व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने होटल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित अतिथि होटल में काम करने वाले दो लड़के फौजी की पत्नी को कॉल कर परेशान कर रहे थे। जब उसने थाने में तहरीर दी तो उसे धमकाने लगे। विरोध करने पर महिला के भाई को जमकर पीटा गया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में फौजी का परिवार रहता है। फौजी की पत्नी को गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित अथिति होटल में बने फिरंगी पिज्जा कैफे पर गोलू उर्फ पारस और सरस निवासी गांव बीटा, थाना इंचौली रहते हैं।

महिला के अनुसार दोनों उसे फोन करके परेशान करते हैं, विरोध करने पर अश्लीलता पर उतर आते हैं। महिला ने शुक्रवार शाम को दोनो के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दे दी। आरोपी सरल ने महिला को फोन कर तहरीर वापस लेने की धमकी दी।
 
महिला के अनुसार उसने अपने भाई को अतिथि होटल पर बात करने भेजा। जिस पर गोलू उर्फ पारस, सरल और अन्य तीन लड़कों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। डायल 112 घायल को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़ित महिला ने गोलू उर्फ पारस और सरस के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना में आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।
विज्ञापन

आरोपियों पर है कई मुकदमे दर्ज 
जानकारी के अनुसार कॉलोनी के लोगों ने पहले होटल में गलत काम करने की शिकायत पहले भी की है लेकिन कुछ कारवाई नही हुई। जिसके चलते आरोपी आए दिन दबंगई दिखाते हैं। 

सीसीटीवी फुटेज कर दी डिलीट
पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उनका भाई होटल पहुंचा तो पांचों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की जिसके चलते उसे कई जगह चोट आई। जब पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने सीसीटीवी की फुटेज डिलीट कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें