फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिसाड़ीगेट में आधी रात को एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल

Thu, 21 Jul 2022 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बुधवार आधी रात एसओजी व लिसाड़ीगेट पुलिस की दो बदमाशों ने भुठभेड़ हो गई। एसओजी ने बाइक से भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, फायरिंग करने पर पुलिस ने गोली चलाई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश व एसओजी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शौकीन गार्डन-बजौट रोड पर बुधवार आधी रात एसओजी व लिसाड़ीगेट पुलिस की दो बदमाशों ने भुठभेड़ हो गई। इसमें 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश नवाब निवासी पूर्वा इलाही बक्शा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी इमरान मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ कई थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन


बुधवार रात को एसओजी ने बाइक से भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। उनमें एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो गोली इनामी बदमाश पैर में लग गई और वह घायल हो गया। इस दौरान दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: World Athletic Championship: मेरठ की बेटी अन्नु रानी ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन


एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि एसओजी को सूचना मिली कि बाइक पर दो संदिग्ध बजट रोड से लिसाड़ीगेट की तरफ से आ रहे हैं। एसओजी टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जैसे ही पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की, तो दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री दिनेश खटीक, इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, बताया-किस बात से हुए ज्यादा आहत

मौके से पुलिस को एक स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और 4 कारतूस मिले हैं। आरोपी नवाब पर लिसाड़ीगेट, भावनपुर थाने में वाहन चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वह हापुड़ से भी वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें