फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिफ्ट मांगी तो काट दी रोशनी-पानी! मेरठ के हरी अपार्टमेंट में अजब कार्रवाई, 45 परिवारों का जीवन बेहाल

Sat, 05 Jul 2025 11:27 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हरी अपार्टमेंट में लिफ्ट मरम्मत की मांग करना 45 परिवारों को भारी पड़ गया। सोसायटी प्रबंधन ने बिजली-पानी काटा, गार्ड हटाए और साफ-सफाई बंद कर दी। निवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे, पर न्याय की राह लंबी दिख रही है।
विज्ञापन
Lift - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रुड़की रोड स्थित हरी अपार्टमेंट में बुनियादी सुविधाओं को लेकर निवासियों और सोसायटी प्रबंधन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मामला तब भड़क गया जब निवासियों ने लंबे समय से खराब पड़ी लिफ्ट की मरम्मत की मांग की। जवाब में सोसायटी प्रबंधन ने 45 परिवारों की बिजली और पानी की आपूर्ति रोक दी।

विज्ञापन


इस अपार्टमेंट में 56 फ्लैट हैं, जिनमें से अधिकतर में परिवार रहते हैं। गार्ड और सफाईकर्मी भी हटा लिए गए हैं, जिससे सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

निवासियों ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने इसे अन्य विभाग का मामला बता कर कार्रवाई से हाथ खींच लिया। लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट और मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) जाकर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार आस्था पूनिया, देश की पहली महिला नौसेना लड़ाकू विमान पायलट बनीं 

विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले भी लिफ्ट में एक नवजात, महिलाएं और बुजुर्ग फंस गए थे। तब समिति के सचिव कृष्णकांत, प्रतिनिधि अशोक गर्ग और उपाध्यक्ष सुरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

अब जब लिफ्ट दोबारा खराब हुई तो प्रबंधन का तर्क है कि चूंकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, इसलिए वे अब मरम्मत नहीं कराएंगे।

सोसायटी की निवासी नेहा ने  कहा कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है। बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं काट दी गई हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। 

निवासियों का कहना है कि उनका जीवन दूभर हो गया है, और सिर्फ लिफ्ट नहीं, अब उन्हें न्याय की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें