मेरठ एशियन गेम्स में शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मेरठ निवासी भारतीय एथलीट किरण बालियान पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है। वर्ष 2024 में उनके डोपिंग नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मेटेंडिएनोन पाए जाने के साथ डोप नियंत्रण के नमूने से छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए हैं। प्रतिबंध चार जुलाई 2024 से प्रभावी माना गया है और तीन जुलाई 2032 तक लागू रहेगा।