फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ नकली दवा कांड: हिमाचल की तीन फार्मा कंपनियों की भूमिका आई सामने, नेटवर्क में कई बड़े नाम; दो और हिरासत मे

Fri, 20 Nov 2026 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ नकली दवा कांड की जांच में हिमाचल प्रदेश की तीन फार्मा कंपनियों की भूमिका सामने आई है। बद्दी की वीडी फार्मा पर बिना लाइसेंस दवा निर्माण और सप्लाई का आरोप है। एसटीएफ ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नकली दवा सिडिंकेट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नकली दवाओं के नेटवर्क की जांच में हिमाचल प्रदेश की तीन फार्मा कंपनियों की भूमिका सामने आई है। इनमें बद्दी स्थित वीडी फार्मा और दो अन्य कंपनियां शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि वीडी फार्मा में बिना लाइसेंस के दवाओं का निर्माण और सप्लाई की जा रही थी। एसटीएफ अब तीनों कंपनियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच का दायरा बढ़ने के साथ नेटवर्क से जुड़े दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फार्मा कंपनियों के संसाधनों का इस्तेमाल नकली दवाओं के निर्माण में किया गया या कंपनी से जुड़े लोगों की जानकारी और मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा था। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में कंपनियों के और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ में बढ़ा प्रदूषण का असर, धूप से दिन में राहत; रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
Trending Videos

फार्मा कंपनियों और सप्लायरों के बीच कड़ी बने थे आरोपी
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी हसीन और मोनू सीधे फार्मा कंपनियों से जुड़े थे। दूसरी ओर, उनका संपर्क दवाओं के सप्लायरों से भी रहता था। इस नेटवर्क में हसीन के भाई वसीम की भूमिका भी सामने आई है। इसके अलावा पंकज नाम के एक व्यक्ति का भी नाम जांच में आया है।

सूत्रों के मुताबिक, वसीम और पंकज को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ दोनों के खिलाफ मिले साक्ष्यों की तस्दीक कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि फार्मा कंपनियों से जुड़े और कौन-कौन लोग इस नेटवर्क का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ में बढ़ा प्रदूषण का असर, धूप से दिन में राहत; रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
विज्ञापन

हर महीने करोड़ों रुपये की दवाएं बाजार में खपाने का संदेह
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गिरोह हर महीने करोड़ों रुपये की नकली दवाएं बाजार में सप्लाई कर रहा था। इस कारोबार में फार्मा कंपनियों से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एसटीएफ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली दवाओं के निर्माण में कंपनियों के संसाधनों का इस्तेमाल हुआ था या फिर कंपनी के लोगों की जानकारी और मिलीभगत से यह कारोबार संचालित किया जा रहा था। जांच एजेंसी सप्लाई नेटवर्क और कंपनियों के बीच संबंधों की कड़ियां जोड़ रही है।

जांगी एप पर फर्जी नामों से बनाए थे खाते
गिरोह के सदस्य आपस में बातचीत के लिए जांगी एप का इस्तेमाल करते थे। बताया गया है कि इस एप पर फर्जी नामों से खाते बनाए गए थे, ताकि एक-दूसरे की वास्तविक पहचान उजागर न हो सके। इससे नेटवर्क के सदस्यों के बीच संपर्क बनाए रखना आसान होता था।

दवाओं के कारोबार में लेनदेन नकद और बैंक खातों के माध्यम से किया जाता था। एसटीएफ अब इन बैंक खातों और डिजिटल संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें