फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुरक्षा का खाका तैयार, त्योहारों पर ड्रोन से होगी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी

Thu, 02 Mar 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

होली के त्योहार पर मेरठ जिले में 1580 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। इस दुल्हैंडी और शब-ए-बरात  के मद्देनजर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली, दुल्हैंडी और शब-ए-बरात जैसे त्योहारों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। इन त्योहारों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था का खाका पुलिस ने तैयार कर लिया है। जिले में 1580 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। 

विज्ञापन


इन स्थलों पर सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ की टीमों को तैनात किया जाएगा। देर रात पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों की बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस बारे में दिशा-निर्देश दिए। वहीं, शहर से देहात तक बैरियर लगाकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए है कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अभी से ही निगरानी बढ़ा दी जाए और जिम्मेदार लोगों से समन्वय स्थापित कर दोनों पर्वोँ को सद्भाव से मनाने की अपील की जाए।
विज्ञापन


टीमों से कहा गया कि सुरक्षा में कोई चूक न की जाए और न ही कोई विवाद न पैदा होने दें। जिलेभर में 1580 जगहों पर होलिका का दहन होना है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 865 और शहरी क्षेत्र में 715 जगह चयनित की गई हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत आज, मनचलों से परेशान बेटियां, पढें-ताजा खबरें 

विज्ञापन

विवादों की संभावना खत्म करने के लिए शांति समितियों की बैठकें कराई जा रही हैं। इन त्योहारों पर शराब पीकर या तेज रफ्तार बाइकों पर हुड़दंग मचाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।

मिलावटी रंग बेचने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि होली पर मिलावटी और नुकसान पहुंचाने वाले रंग बेचने वालों के खिलाफ भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। दुकानों से ऐसा माल जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह त्योहार के साथ ही अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और गुणवत्ता युक्त रंगों का ही प्रयोग करें। किसी को अनावश्यक परेशान न करें। विवाद की स्थिति से बचें।

होली पर माहौल बिगाड़ा तो जाएंगे जेल
होली पर शराब पीकर या जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। संवेदनशील और अति संवेदनशील प्वाइंटों पर पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी। लालकुर्ती थाने में हुई शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील की गई। वहीं, एसएसपी के आदेश पर पिछले सालों में होली पर हुए विवादों के रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। लालकुर्ती थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि ऐसे स्थलों को चिह्नित निगरानी टीमें लगाई जा रही हैंं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें