फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्क्रैप कारोबारी ने बताई थी 20 लाख रुपये की चोरी, चोर पकड़ा तो मिला 17 लाख का सोने का बिस्कुट

Fri, 13 Sep 2024 11:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिवकुंज कालोनी में स्क्रैप कारोबारी के ऑफिस में चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया। एक आरोपी ने ही वारदात को अंजाम दिया। वह सीसीटीवी में कैद हो गया था। 
विज्ञापन
पकड़ा गया चोरी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी और लालकुर्ती पुलिस ने बेगमबाग स्थित शिवकुंज कालोनी में स्क्रैप कारोबारी के ऑफिस में चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक लाख रुपये और 260 ग्राम का सोने का बिस्कुट बरामद किया गया है। आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

 

बरामद की गई नगदी और बॉक्स में सोने का बिस्कुट। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात बेगमबाग स्थित शिवकुंज कॉलोनी में स्क्रैप कारोबारी दिनेश अरोरा के ऑफिस से 20 लाख की चोरी की गई थी। शिव कुंज कालोनी में ऊपर दिनेश अरोरा का परिवार रहता है, जबकि नीचे ऑफिस बनाया हुआ है। दिनेश ने बताया था कि ऑफिस का जंगला काटकर 20 लाख की नकदी और अन्य सामान चोरी करके बदमाश ले गए थे। इस मामले की जांच एसओजी और लालकुर्ती पुलिस कर रही थी। 
विज्ञापन

पुलिस की जीप में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पीता आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसके आधार पर पीर वाली गली फाजलपुर कंकरखेड़ा निवासी रिहान उर्फ नन्हू को गिरफ्तार किया गया। खास बात यह है कि आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बेगमबाग, पीएल शर्मा रोड पर जितनी भी सीसीटीवी फुटेज निकाली, सब फुटेज में वह अकेला ही जाता हुआ दिखाई दिया। उसके कब्जे चुराया गया सोने का बिस्कुट और एक लाख रुपये कैश बरामद किया गया है। 260 ग्राम सोने के बिस्कुट की कीमत 17 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
आरोपी की समोसे और कोल्ड ड्रिंक की पार्टी
मीडिया के सामने पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस ने बोलेरो में बैठा दिया। यहां पर आरोपी को समोसे और कोल्ड ड्रिंक की पार्टी कराई गई। यह पार्टी काफी चर्चाओं में रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें