तेजाब मार्केट नील की गली में दलीप सिंह लोधी और संजीव सिंह लोधी की ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने पश्चिमी बंगाल के हुगली निवासी कारीगर पबीर मंडल, संदीप पांजा और समीर मंडल को 26 अप्रैल को आभूषण बनाने के लिए करीब 250 ग्राम सोना दिया था। इन्हें छह अप्रैल को आभूषण देने थे।
शनिवार सबुह दलीप सिंह लोधी ने आरोपियों की दुकान बंद देखी तो फोन किया। मोबाइल बंद था। इस पर वह आरोपियों के घर गए तो वहां ताला लटका था। मुसद्दीलाल मार्केट में सराफ की दुकान चलाने वाले तपन मन्ना ने भी आरोपियों को 18 अप्रैल को आभूषण बनाने के लिए 110 ग्राम सोना दिया था।
यह भी पढ़ें...
Meerut: सेंट्रल मार्केट के 21 दुकानदारों को तत्काल दुकानें खाली करने का नोटिस, ये हुआ व्यापारियों का हाल
उनसे सात मई को आभूषण देने का वादा किया गया था। इससे पहले ही आरोपी सोना लेकर भाग गए। शनिवार शाम पीड़ितों ने देहली गेट थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।