मेरठ का सेंट्रल मार्केट का वह कांप्लेक्स, जिसे लेकर इस विवाद की शुरुआत हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवन 661/6 में बने कांपलेक्स के सभी 21 दुकानदारों को तत्काल दुकानें खाली करने के लिए आवास एवं विकास परिषद ने नोटिस चस्पा कर दिया है। सभी दुकानदारों के नाम के साथ चस्पा नोटिस में चेताया गया है कि अगर दुकानें खाली नहीं की गईं, तो अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस से व्यापारियों की बेचैनी बढ़ गई है।