फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस की मांग पर अब हाजी याकूब की फैक्टरी से दोबारा लिए गए मीट के नमूने

Tue, 31 Jan 2023 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस की मांग पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री से मीट के नमूने लिए गए, जिनकी दोबारा जांच की जाएगी। मंगलवार सुबह काफी संख्या में पुलिस-फोर्स की मौजूदगी में यह नमूने लिए गए।
विज्ञापन
Meerut News - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी से एक बार फिर से जांच के लिए मीट के नमूने लिए गए हैं। 31 मार्च को हापुड़-मेरठ रोड पर गांव अल्लीपुर स्थित हाजी याकूब की मीट फैक्टरी के अवैध संचालन की सूचना पर खरखौदा पुलिस व सभी संबंधित विभागों द्वारा छापामारी की गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मीट फैक्टरी का संचालन होता मिला था। जहां पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी उसकी पत्नी संजीदा बेगम बेटा इमरान सहित 17 लोगों के खिलाफ अवैध मीट संचालन सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बाद में पुलिस ने हाजी याकूब उसके दोनों बेटों व पत्नी सहित सात लोगों को गैंगस्टर के तहत भी विरोध किया था। पुलिस ने इस मामले में हाजी याकूब व उसके दोनों बेटे को गैंगस्टर सहित कई मामलों में पहले ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान लिए गए मीट के नमूनों में मीटअशुद्ध मिला था, जिस पर हाजि याकूब पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर दोबारा से मीट के नमूने कराए थे। हालांकि बाद में मीट सही पाया गया।

अब पुलिस ने न्यायालय में अपने याचिका दायर कर दोबारा से मीट के नमूनों की मांग की थी। मंगलवार को सीओ किठौर के नेतृत्व में खरखौदा व किठौर थाना पुलिस ने फूड सेफ्टी टीम के साथ मीट के नमूने लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें