फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: साहिल की मंगेतर बोली- हिंदू नहीं, बौद्ध हूं, करके रहूंगी शादी; मुझे कुछ हुआ तो हिंदू संगठन जिम्मेदार

Wed, 11 Feb 2026 10:20 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर निवासी युवती की शादी लिसाड़ीगेट के रहने वाले साहिल उर्फ शाहवेज के साथ तय हुई है। 13 फरवरी को गढ़ रोड स्थित मंडप में शादी समारोह है। इसका हिंदू संगठन के लोग और लड़की का चाचा विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
युवती। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुदाय विशेष के मंगेतर के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कैमरे के सामने आई गंगानगर की युवती ने दावा किया कि वह हिंदू नहीं, बौद्ध धर्म को मानती है। उसकी मां की सहमति है, इसलिए वह इस शादी को करके रहेगी। उसने अपने चाचा पर आरोप लगाया कि पुराना विवाद होने की वजह से वह हिंदूवादी नेताओं को आगे कर मामले को तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

लिसाड़ी गेट निवासी समुदाय विशेष के युवक के साथ युवती की शादी मवाना रोड स्थित एक मंडप में 13 फरवरी को होनी है। युवती के चाचा की तहरीर पर मंगेतर शाहवेज राना उर्फ साहिल के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में युवती के चाचा और सचिन सिरोही मंगलवार को भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गंगानगर थाने पहुंचे। 
 

युवती के चाचा ने थाना प्रभारी अनूप सिंह के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। साथ ही मंगेतर साहिल उर्फ शाहवेज राणा निवासी तारापुरी की गिरफ्तारी की आवाज उठाई। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना था कि इस मामले में धर्मांतरण के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जानी चाहिए। सचिन के मुताबिक युवती को प्रेम जाल में फंसाने में जिन लोगों ने मदद की, उन्हें चिह्नित करने के साथ ही आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने वालों की जांच होनी चाहिए।
 

13 फरवरी को होनी है शादी
मंगलवार को युवती के घर आवाजाही रही। कई लोगों ने उससे मुलाकात की। वहीं, मंडप मालिक सतीश इस मामले में बचते नजर आए। सीओ सुधीर सिंह के मुताबिक घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में हैं। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
 

नहीं होने देंगे शादी- सचिन सिरोही
सचिन सिरोही ने कहा कि जिस तरह सगाई कैंसिल कराई है, उसी प्रकार शादी और वलीमा भी नहीं होने दिया जाएगा। भविष्य में कोई और युवती इस तरह का कदम न उठाए इसलिए आवाज बुलंद की जा रही है।

युवती बोली-मुझे और मेरी मां को कुछ हुआ तो हिंदू संगठन के लोग होंगे जिम्मेदार
युवती ने कहा कि यदि उसकी मां और उसे कुछ होता है तो शादी का विरोध करने वाले हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगे। युवती ने कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म के अनुसार होगी। मंडप स्वामी और उनके परिवार को धमकी दी जा रही है। युवती ने इस मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी पत्र भेजकर की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश संविधान से चलता है न कि किसी हिंदू सगठन से चलेगा। वह अपने परिवार की मर्जी से शादी कर रही है।

 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से मिले चाचा, अंजान नंबर से धमकी भरा कॉल आने का लगाया आरोप
युवती की शादी दूसरे समुदाय के युवक साहिल से तय किए जाने के विरोध में उसके चाचा बुधवार को अधिकारियों से मिले। अनजान नंबर से धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। वहीं युवती कह चुकी है कि उसका चाचा से कोई लेना-देना नहीं है। उसकी मां और बाकी परिवार की रजामंदी से ही शादी तय हुई है। चाचा या हिंदू संगठन के लोग उनके ठेकेदार नहीं हैं। वहीं चाचा के साथ मौजूद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि यह लव जिहाद का मामला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें